फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनाथ पर हमले का मामला : आरोपी हिमांशु दुबे ने वीडियो वायरल कर मंत्री के बारे में कही बड़ी बात

Fri, 04 Feb 2022 03:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वायरल वीडियो कब बनाया गया, इस बारे में तो जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन इसे देखने से लगता है कि इसे हिमांशु ने खुद बनाया। इसमें वह साफ तौर पर यह कहते हुए दिखाई पड़ रहा है कि उसके साथ कोई भी घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी मंत्री की होगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : आरोपी हिमांशु दुबे मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सामने खुदकुशी की धमकी देेने की घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी हिमांशु दुबे का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वीडियो उसने खुद बनाया था जिसमें वह अपनी जान को खतरा बताते दिख रहा है। साथ ही मंत्री के लोगों पर धमकी देने के साथ ही यह भी कहते हुए दिखाई दे रहा है कि उसके साथ कुछ गलत होने पर जिम्मेदार मंत्री ही होंगे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।

विज्ञापन



वायरल वीडियो कब बनाया गया, इस बारे में तो जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन इसे देखने से लगता है कि इसे हिमांशु ने खुद बनाया। इसमें वह साफ तौर पर यह कहते हुए दिखाई पड़ रहा है कि उसके साथ कोई भी घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी मंत्री की होगी।


वह यह भी आरोप लगाता है कि उनके कुछ लोग उसे डरा और धमका रहे हैं। इसके अलावा मंत्री के साथ उसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिनमें से कुछ में वह मंत्री के ठीक बगल में खड़े होकर तस्वीर खिंचाता नजर आ रहा है। वीडियो और तस्वीरों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : आरोपी हिमांशु दुबे मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर डाले पोस्ट
उधर, जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि हिमांशु दुबे ने फेसबुक पर मंत्री के खिलाफ कई पोस्ट भी किए थे। उसने हिमांशु दुबे योगी नाम से अकाउंट बना रखा है। इस अकाउंट से एक फरवरी को उसने रात 11.30 बजे एक वीडियो पोस्ट कर मंत्री को वोट न देने की अपील की। जिसमें उसने लिखा कि शहर पश्चिमी के युवा कार्यकर्ता सिद्धार्थनाथ सिंह के बहकावे में न आएं, नहीं तो 10 मार्च के बाद ठीक इसी तरह आपको भी घसीटकर आवास से बाहर किया जाएगा। इसी तरह 30 जनवरी को भी उसने मंत्री के खिलाफ एक पोस्ट की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें