थाना क्षेत्र के नई झूंसी में पांच दिन पहले एक युवक को ईंट-पत्थर से सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नई झूंसी निवासी कुशल मौर्या पुत्र सुरेंद्र मौर्या बीते 14 जून की रात अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि रिश्ते में उनके चाचा लगने वाले वीरेंद्र मौर्य और उसके बेटे शिवम मौर्या ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में कुशल का सिर फट गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।