फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंदिर में स्थापित मूर्ति तोड़ने पर आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक भाई ने मंदिर में स्थापित मूर्ति ही तोड़ दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के वीरकाजी गांव निवासी दयाशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कुछ दिन पहले एक मंदिर की स्थापना कराई थी, जिसमें उसके सगे भाई रमाशंकर ने भी सहयोग किया था। शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों भाई मूर्ति को गंगा में विसर्जित करने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि तभी किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रमाशंकर ने मूर्ति को तोड़ दिया। इसके बाद दयाशंकर ने पुलिस को तहरीर दी है।
इफको चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी रमाशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि भाइयों का आपसी विवाद घटना का कारण बना। शांति भंग में आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें