निलंबित होने वाले लेखपाल
तहसील लेखपाल
हंडिया --------------- नजमुज्जमा उस्मानी, गिरजा शंकर
फूलपुर --------------- मसऊद अहमद, वीरेंद्र कुमार पटेल
सोरांव --------------- सत्येंद्र भोतिया, अनुराग कुमार
करछना --------------- इकराम उल्ला, बैजनाथ तिवारी
बारा --------------- मो. आरिफ, ज्योत्सना सिंह
मेजा --------------- रमाशंकर, सूर्यप्रकाश
कोरांव --------------- शिवकुमार वैश्य, अतुल तिवारी
सदर --------------- कैलाश किशोर, राकेश कुमार पाल
निलंबन की कार्रवाई से नाराज लेखपाल धरने पर बैठे
मेजा के दो लेखपालों के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा की गई निलंबन की कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। हाथ में काली पट्टी बांधकर लेखपाल कार्य से विरत रहे। इस संबंध में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव को ज्ञापन भी सौंपा साथ ही चेतावनी दी कि अगर निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है तो वे बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे।
उप्र लेखपाल संघ इकाई मेजा के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि मेजा के लेखपाल रमाशंकर और सूर्य प्रकाश को बिना किसी उचित कारण के निलंबित कर दिया गया। संघ के मंत्री धवल पांडेय ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ताओं की झूठी शिकायतों का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे लेखपाल संघ आहत है। इसका विरोध किया जाएगा।
इसी को लेकर शुक्रवार को लेखपाल कार्य से विरत रहे। धरना प्रदर्शन में कमला पांडेय, रामचंद्र, हरिश्चंद्र, केसी पांडेय, अमरनाथ, मलखान सिंह, गुलाम मोहम्मद, जावेद अंसारी, छेदी लाल, सूर्य प्रकाश, रमाशंकर सहित संघ के कई पदाधिकारियों के साथ कई लेखपाल उपस्थित रहे। संवाद