फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तस्करों के कब्जे से 18 गोवंश और 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 10:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के पूरा फतेह मियां का पुरा मुहल्ले में शुक्रवार को सुबह हिंदूवादी संगठनों की सूचना एसओजी और नैनी पुलिस ने मोहम्मद सिराज के घर से लगभग डेढ़ दर्जन गोवंश और करीब 50 किलो मांस बरामद किया गया।
विज्ञापन
गोवंश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के पूरा फतेह मोहम्मद मोहल्ले से शुक्रवार की सुबह नैनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने गौ-तस्करों के गिरोह के पांच अभियुक्त व दो अभियुक्ता गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित मांस के साथ ही 15 पड़वा व 11 गोवंश बरामद किया गया है। टीम की इस कार्रवाई में विहिप के गोरक्षा दल के सदस्यों ने सहयोग रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनाें से क्षेत्र के कांशी राम आवास योजना के पास स्थित सुनसान जगह पर मवेशियों के अवशेष फेंके जाने की सूचना मिल रही है। इसे लेकर विहिप के गोरक्षा दल के लोग काफी सक्रिय थे। शुक्रवार भोर में करीब चार बजे के आसपास स्कूटी में पूरा फतेह मोहम्मद मोहल्ले से मवेशियों के अवशेष फेंकने कुछ लोग गए थे। टीम ने उनका पीछा करते हुए इसकी सूचना पुलिस अधिकारियेां को दी। इसके बाद नैनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम सक्रिय हुुई।

टीम जब मोहल्ले में पहुंची तो एक घर के अंदर गोवंश, पड़वा और उन्हें काट जाने के औजार मिले। टीम ने वहां से मो. आशिफ पुत्र मो. आदिल, मो. सालिम पुत्र मो. फाजिल, यासीफ उर्फ हसीब पुत्र सगीर, मो. आदिल पुत्र मो. सादिक, शबीहा उर्फ शमीमा पत्नी मो. इब्राहिम, अरसला पुत्री मो. इब्राहिम निवासीगण पुराफतेह मोहम्मद थाना नैनी व मो. समीर पुत्र मो. नईम निवासी ग्राम कोनार थाना फूलपुर को सुफियान के घर थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

उनके कब्जे से मांस, 15 पड़वा व 11 गोवंश, एक लोडर, दो स्कूटी के साथ लकड़ी का ठीहा, चार चापड़, 13 चाकू, एक लोहे की कुल्हाड़ी, एक लोहे की सुम्मी, 23 रस्सी एवं एक इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ उप्र गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकमदा दर्ज किया गया है। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि वह मैजिक लोडर से गोवंश की तस्करी करते है तथा गोवंश का वध कर स्कूटी से गोमांश बेचने का काम करते है। इससे जो मुनाफा होता है, उसे आपस में बराबर-बराबर बांट लेते है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उप निरीक्षक अशोक कुमार, चंद्रिका यादव, बृजेश कुमार यादव, संदीप कुमार, राहुल कुमार, हर्ष, वीरेन्द्र यादव, नेहा चौधरी, रेशु यादव, हेड कांस्टेबल सुनील, जुबेर खान, कांस्टेबल जगदीश, नरेन्द्र पाल, रोहन कुमार, सतेंद्र कुमार, आनंद कुमार, राहुल राठौर, मनीषा देवी के साथ एसओजी टीम से प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह, सिपाही रंजीत यादव, दीपक सिंह, आकाशदीप सिंह, सिध्देश्वर पांडेय, लकी यादव, मनोज कुमार यादव रहे।
विज्ञापन

कसाई मोहल्ले में छह माह पहने मवेशी की खाल उतारने का वीडियो हुआ था वायरल

क्षेत्र के कसाई मोहल्ले में स्लाटर हाउस है। जिसे नगर निगम द्वारा बंद कर दिया गया था। छह माह एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें एक मवेशी की खाल उतारते हुए युवक साफ दिखाई दे रहा था। मामले में नैनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखने वाले युवकों और उसे वायरल करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संवाद

रात से ही सक्रिय थे गोरक्षा दल के सदस्य

नैनी। मवेशियों के अवशेष फेंके जाने की जानकारी के बाद से ही विहिप गोरक्षा दल के सदस्य सक्रिय थे। गोरक्षा के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई कार्रवाई में टीम के कृष्णा श्रीवास्तव, ऋतिक, धर्मेंद्र, सुमित का विशेष योगदान रहा। टीम के सदस्य रात भर सक्रिय रहने के साथ पुलिस को गतिविधियों की सूचना देते रहे। साथ ही पुलिस की कार्रवाई में मौजूद रहे। पुलिस ने अभियुक्तों को जिस घर से गिरफ्तार किया, वहां चार घंटे से अधिक की कार्रवाई की। इस दौरान मोहल्ले के लोग घरों में ही दुबके रहे। आस-पास के लोग मामले से अनिभिज्ञता जताते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें