फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 16 लेखपाल निलंबित, हर तहसील के लेखपालों पर कार्रवाई

Fri, 06 Jun 2025 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा के बाद हर तहसील के दो-दो लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
निलंबन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा के बाद हर तहसील के दो-दो लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। फूलपुर तहसील में दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण में प्रयागराज की रैंकिंग लगातार खराब बनी हुई है।

विज्ञापन


पिछले दो महीने से प्रयागराज प्रदेश में सबसे निचले पायदान यानी 75वें स्थान पर रहा। इसमें सुधार के लिए जिला प्रशासन और विभागीय अफसरों की ओर से लगातार कार्रवाई की गई, लेकिन फर्क नहीं पड़ा। इसी के तहत राजस्व अधिकारी एवं लेखपाल स्तर पर आईं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें हर तहसील के दो लेखपालों की प्रगति काफी खराब पाई गई।

इन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, जिन शिकायतों का निस्तारण किया गया, उनमें से कई मामले में शिकायतकर्ता से बात भी नहीं की गई। इस तरह की ज्यादा शिकायत हैं। इन लेखपालों पर बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजस्व के कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाने और अफसरों के फोन न उठाने समेत कई अन्य तरह के भी आरोप हैं। निलंबन की कार्रवाई के साथ इनके खिलाफ जांच भी बैठाई गई है।

मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया, एसडीएम की संस्तुति पर 16 लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके अलावा फूलपुर तहसील के दो लेखपालों ढोकरी उपरहार में तैनात राहुल और दुबावल उपरहार के राकेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि इनकी वरासत संबंधित प्रकरणों में भी लापरवाही सामने आई है।

 

 

 

विज्ञापन
Trending Videos

निलंबित होने वाले लेखपाल

तहसील             लेखपाल

हंडिया --------------- नजमुज्जमा उस्मानी, गिरजा शंकर

फूलपुर --------------- मसऊद अहमद, वीरेंद्र कुमार पटेल

सोरांव --------------- सत्येंद्र भोतिया, अनुराग कुमार

करछना --------------- इकराम उल्ला, बैजनाथ तिवारी

बारा --------------- मो. आरिफ, ज्योत्सना सिंह

मेजा --------------- रमाशंकर, सूर्यप्रकाश

कोरांव --------------- शिवकुमार वैश्य, अतुल तिवारी

सदर --------------- कैलाश किशोर, राकेश कुमार पाल

विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई से नाराज लेखपाल धरने पर बैठे

मेजा के दो लेखपालों के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा की गई निलंबन की कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। हाथ में काली पट्टी बांधकर लेखपाल कार्य से विरत रहे। इस संबंध में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव को ज्ञापन भी सौंपा साथ ही चेतावनी दी कि अगर निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है तो वे बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे।

उप्र लेखपाल संघ इकाई मेजा के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि मेजा के लेखपाल रमाशंकर और सूर्य प्रकाश को बिना किसी उचित कारण के निलंबित कर दिया गया। संघ के मंत्री धवल पांडेय ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ताओं की झूठी शिकायतों का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे लेखपाल संघ आहत है। इसका विरोध किया जाएगा।

इसी को लेकर शुक्रवार को लेखपाल कार्य से विरत रहे। धरना प्रदर्शन में कमला पांडेय, रामचंद्र, हरिश्चंद्र, केसी पांडेय, अमरनाथ, मलखान सिंह, गुलाम मोहम्मद, जावेद अंसारी, छेदी लाल, सूर्य प्रकाश, रमाशंकर सहित संघ के कई पदाधिकारियों के साथ कई लेखपाल उपस्थित रहे। संवाद



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें