फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा में बैठे 85 फीसदी अभ्यर्थी

Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। लेखपाल भर्ती परीक्षा में रविवार को 85 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए इलाहाबाद में दो लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शहर पहुंचने से रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के पास जाम जैसे हालात रहे। ट्रेनें और बसें अभ्यर्थियों से खचाखच भरी रहीं। हालांकि परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। एक बेंच पर तीन से चार अभ्यर्थियों को बैठा दिया गया। बेंच पहले से टूटी हुईं थी। कई केंद्रों में परीक्षा के दौरान बिजली भी गुल हो गई तो कुछ सेंटरों के कमरों में पंखे ही नहीं लगे थे, सो उमस के कारण परीक्षार्थी पसीने से तरबतर हो गए। कुछ केंद्रों में नकल और मानदेय भुगतान को लेकर हंगामा भी हुआ। हालांकि प्रशासन का दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


इलाहाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एक लाख 98 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 85 फीसदी यानी तकरीबन एक लाख 70 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 131 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 12 और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से साढ़े चारे बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केेंद्र में बुला लिया गया था। ऐसे में परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही केेंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का मजमा लग गया और जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए। जब परीक्षा शुरू हुई तो केंद्र के अंदर की स्थिति खराब थी।

फाफामऊ के कुछ केंद्रों में परीक्षा के दौरान बिजली कट जाने से अभ्यर्थी उमस से बेहाल दिखे। बेंच में कील निकली हुईं थीं और एक बेंच में तीन-तीन अभ्यर्थियों को बैठा दिया गया। कुछ कमरों में पंखे भी नहीं लगे थे। ऐसे में परीक्षा के दौरान कई केेंद्रों पर अव्यवस्था हावी रही। वहीं, बेगमबाजार बमरौली में नकल होने की शिकायत पर हंगामा हुआ और पोंगहट के पास एक स्कूल में शिक्षकों ने मानदेय भुगतान को लेकर हंगामा किया। डीएम कौशल राज शर्मा का कहना है कि नकल की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। शिक्षकों के मानदेय से संबंधित समस्या का भी निराकरण हो जाएगा। डीएम ने दावा किया कि सभी परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें