फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे अकाउंटेंट के इकलौते बेटे की हादसे में मौत

Mon, 16 Nov 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। मृतक पवनकुमार सिंह की फोटो फाइल - फोटो : samvad
विज्ञापन
। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर शनिवार रात बाइक के डिवाइडर से टकराने से पवन कुमार सिंह (30) की मौत हो गई। वह हंडिया में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। रविवार सुबह मोबाइल फोन के जरिये परिजनों से संपर्क होने पर उसकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के स्टेनली रोड कमला नगर निवासी रामनारायण सिंह शहर के एक बिल्डर के यहां अकाउंटेंट हैं। पवन उनका इकलौता बेटा था। शनिवार शाम वह हंडिया में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी में उसका चचेरा भाई रामकृष्ण और कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद थे। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद वह बाइक से प्रयागराज लौट रहा था। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर स्थित बगहा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची हंडिया पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। उधर, पवन के घर नहीं पहुंचने पर परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिये परिजनों से संपर्क किया तो वे मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन

पवन की छोटी बहन सुमन हैदराबाद में नौकरी करती है। उसके नहीं पहुंच पाने के कारण रविवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। हंडिया थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें