फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

accident : हाईवे पर तीन कंटेनर भिड़े, दो चालकों की मौत से मचा हड़कंप 

Tue, 05 Jul 2022 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उष्मापुर हाईवे पर सोमवार की दोपहर कंटेनर चालक चालक अमन कुमार (35) निवासी मोहनपुर मैनपुरी और राजू (41) निवासी कादीपुर, प्रतापगढ़ अपने कंटेनर सड़क किनारे खड़े कर दोनों कंटेनरों के बीच बैठकर आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : कंटेनर की भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के उष्मापुर हाईवे पर सोमवार की दोपहर सड़क पर खड़े दो कंटेनरों को पीछे से तीसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त दोनों कंटेनरों के ड्राइवर गाड़ियों के बीच बैठकर बात कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाले कंटेनर के चालक और खलासी को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ड्राइवरों की शिनाख्त उनके आधार कार्ड से की गई। घर वालों को सूचना भेज दी गई है। 

विज्ञापन



उष्मापुर हाईवे पर सोमवार की दोपहर कंटेनर चालक चालक अमन कुमार (35) निवासी मोहनपुर मैनपुरी और राजू (41) निवासी कादीपुर, प्रतापगढ़ अपने कंटेनर सड़क किनारे खड़े कर दोनों कंटेनरों के बीच बैठकर आपस में बात कर रहे थे। उसी समय अचानक हंडिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा तीसरा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों कंटेनर एक साथ भिड़ गए।


सड़क किनारे खड़े दोनों कंटेनरों के बीच में बैठे और अमन और राजू  की मौत हो गई। पीछे से टक्कर मारने वाले कंटेनर के चालक राम प्रवेश निवासी समस्तीपुर बिहार और खलासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मृतकों के पास से आधार कार्ड मिले जिससे शिनाख्त हुई। उसी के आधार पर उनके घर वालों को सूचना भेजी गई है।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत 
उतरांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सड़क हादसे में घायल सुनीता देवी की रविवार रात मौत हो गई। मकसूदना उतरांव निवासी राम दीन भारतीया मुंबई में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की दोपहर उसकी पत्नी सुनीता देवी 35 अपने मायके यासीनपुर से ससुराल मकसुदना अपने भतीजे के साथ बाइक से आ रही थी। इस दौरान जैसे ही वह फरीदपुर चौराहे के समीप पहुंची ही थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़कपर गिर गई। इस दौरान दोनों को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजवाया लेकिन देर रात सुनीता देवी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें