फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Accident : डीआईजी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

Sat, 20 Sep 2025 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट से इंदिरा चौराहा जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से कुंभ डीआईजी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे सौरभ सिंह (27) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सौरभ सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट से इंदिरा चौराहा जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से कुंभ डीआईजी कार्यालय में तैनात दरोगा के बेटे सौरभ सिंह (27) की मौत हो गई। जबकि दो दोस्त हिमांशू पाठक (28) और अभिषेक कुमार (30) जख्मी हो गए। कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसे की बात सामने आई है। बहरहाल कैंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से बलिया के थाना गढ़वाल गांव जैसपुरा निवासी दरोगा मनोज सिंह की कुंभ मेला डीआईजी कार्यालय में तैनाती है। वह धूमनगंज के प्रीतम नगर में परिवार समेत रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे सौरभ कालिंदीपुरम निवासी अपने दोस्त हिमांशू व अभिषेक के साथ किसी काम से जा रहा था। कार हिमांशू चला रहा था। आगे की सीट पर अभिषेक और पीछे सौरभ बैठा था।

रात करीब 11:30 बजे हाईकोर्ट से इंदिरा चौराहा जाने वाले मार्ग पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए एक आवास की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


कार सवार तीनों को बाहर निकालकर एसआरएन पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं हिमांशू व अभिषेक की हालत स्थिर बनी हुई है। कैंट थाना प्रभारी सुनील कनौजिया ने बताया कि कार की रफ्तार ज्यादा होने से हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अगर पता होता तो जाने ही नहींं देता...

पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा गौरव मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है। जबकि बड़ा सौरभ यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। सौरभ घर का लाडला भी था, कहीं जाता था बताकर जाता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुत्ते को बचाने की वजह से हादसा हुआ है। अगर पता होता तो सौरभ को कहीं जाने ही नहीं देता। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। छोटे बेटे गौरव के न आ पाने की वजह से शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें