prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
धूमनगंज से संदिज्ध हाल में लापता किशोरी को वापस लाने जा रही पुलिस टीमों के वाहन हादसों का शिकार हो गए। गनीमत रही कि कोई जख्मी नहीं हुआ। 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हाल में 27 मई को गायब हो गई थी जिसके बाद 30 मई को फोन कर उसने घरवालों को खुद के अगवा कर बंधक बनाए जाने की बात बताई थी। बाद में सर्विलांस के सहारे लोकेशन मिलने पर बिहार पुलिस पहुंची तो वह अपनी सहेली संग घूमते मिली।
धूमनगंज थाने की दो टीमें उसे वापस लाने जा रही थीं कि एक टीम वाराणसी सीमा पर हादसे का शिकार होने के बाद रविवार रात ही वापस चली आई। उधर दूसरी टीम का वाहन सोमवार को बिहार में हादसे का शिकार हो गया। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अफसरों का कहना है कि हादसों के चलते टीम को पहुंचने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। किशोरी बरामद कर ली गई है और उसे लेकर टीम वापस आ रही है।