फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई-साथी घायल

विज्ञापन
Accident news
विज्ञापन
हंडिया। हंडिया जंघई मार्ग पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। हादसे में पिपरी गांव के मशीहुस्मद की मौत हो गई जबकि उसके भाई मेराजुस्मद और साथी इंद्रजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी डा. मो. समद का बेटा मशीहुस्मद (21) नेटवर्किंग बिजनेस से जुड़ा है। शनिवार की सुबह वह किसी काम से अपने भाई मेराजुस्मद के साथ बाइक से निकला था। गांव में रहने वाला उसका साथी इंद्रजीत भी आगे उसकी बाइक पर बैठ गया। तीनों हंडिया जंघई मार्ग पर कनकपुर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के लिए मशीहुस्मद ने दाहिने ओर गाड़ी मोड़ी, उसी समय एक बोलेरो उधर से आ रही थी। बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। तीनों वहीं गिर पड़े। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें पास के अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने मशीहुस्मद को मृत घोषित कर दिया। मेराजुस्मद और इंद्रजीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। हेल्मेट न लगाने के कारण तीनों के ही सिर में गंभीर चोटें आईँ थीं। घटना की सूचना परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। मशीहुस्मद अपने नौ भाइयों में सातवें नंबर था। उसके पिता डा. मो. समद रिटायर्ड शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें