ये मजदूर हुए जख्मी
हादसे में अशोक, राहुल, सिमरन, अशोका देवी, रोहित, सीता, रामलाल, आकाश, विनीता, लालजी, राधा समेत अन्य मजदूर जख्मी हुए हैं। सभी घायल सोनरा और बारा इलाके के रहने वाले हैं। उनका इलाज नारीबारी पीएचसी और निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है।
ये हुए एसआरएन रेफर
शंकरगढ़ के बड़गड़ी निवासी सुधा, बारा के सेहुड़रिया निवासी संदीप, मनैया निवासी आंचल पुत्री पृथ्वीपाल आदिवासी, सोनरा निवासी राजीव, दिलीप बिंद, संतोष, राकेश समेत नौ लोगों को एसआरएन रेफर किया गया है।
आज होगा शवों का पोस्टमार्टम
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर
हादसे में जान गंवाने वाली करीना (17) के पिता भरतलाल आदिवासी ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उन्होंने चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है।
धान की रोपाई के लिए मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। ट्रैक्टर के आगे चल रहा बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। कई मजदूर घायल हैं। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। - वेद व्यास मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त, बारा