फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Prayagraj : बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, शव रखकर प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम

Fri, 23 Sep 2022 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेजा थानाक्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी राधिका प्रसाद कुशवाहा (60) पुत्र स्व लक्ष्मी नारायण साइकिल लेकर घर से बकरी का दूध लेने उरुवा चौराहे जा रहे थे। अभी वह चौराहे के समीप ही पहुंचे थे कि प्रयागराज मिर्जापुर मुख्यमार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइकिल लेकर घर से उरुवा चौराहे जा रहे अधेड़ को एक अज्ञात बोलेरो ने प्रयागराज मिर्ज़ापुर मुख्यमार्ग पर टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पंहुचे परिजनों ने शव को मुख्यमार्ग पर ही रख कर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष के मनाने औऱ समझाने के बाद परिजन शांत हुए, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


 
मेजा थानाक्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी राधिका प्रसाद कुशवाहा (60) पुत्र स्व लक्ष्मी नारायण साइकिल लेकर घर से बकरी का दूध लेने उरुवा चौराहे जा रहे थे। अभी वह चौराहे के समीप ही पहुंचे थे कि प्रयागराज मिर्जापुर मुख्यमार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने शव को मुख्यमार्ग पर ही रख कर चक्काजाम कर दिया, और कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर पंहुचे एसओ धीरेंद्र सिंह पहुँचे और उन्होंने परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लगभग आधा घंटा बाद मुख्यमार्ग का आवागमन बहाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें