खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला के रहने वाले व्यापारी मोती लाल
केसरवानी के घर रविवार दोपहर वाशिंग मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
मशीन से लपटें निकलने लगीं तो व्यापारी के परिजनों ने बिजली कटवाने के बाद
दोपहर 1.22 बजे फायर ब्रिगेड को खबर दी।
दस मिनट में फायर फाइटर धर्मेंद्र
मिश्रा मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग धीमी पड़ चुकी थी। फायर फाइटर ने
पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।