फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू विक्रम पलटी,नीचे दबने से टीटी की दर्दनाक मौत

Tue, 03 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लूकरगंज में चौफटका ओवरब्रिज के नीचे रविवार रात तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गई। बाईं तरफ आगे बैठे रेलवे के टीटी नीचे दब गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे। इसमें टीटी को गंभीर रूप से घायल थे। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान टीटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से बलिया के रहने वाले नागेंद्र नाथ वर्मा (58)रेलवे में टीटी थे। वह शहर में प्रीतमनगर मोहल्ले में परिवार समेत रहते थे। रविवार रात वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। जंक्शन से विक्रम पकड़कर धूमनगंज के लिए चले। तेज रफ्तार विक्रम चौफटका ओवर ब्रिज के नीचे पलट गया। विक्रम में फंसी सवारियों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। विक्रम को सीधा किया तो नीचे दबे नागेंद्र नाथ खून से लथपथ पड़े थे।

लेकिन उनकी सांसे चल रही थी। उनके पास से मिले कागजात से खुल्दाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। कुछ देर में परिजन आ गए। परिजन निजी अस्पताल में भर्ती नागेंद्र की गंभीर हालत देखकर दूसरे अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में नागेंद्र ने दम तोड़ दिया। नागेंद्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी ऊषा वर्मा का रोकर बुरा हाल था। उनके दो बेटियां और एक बेटा अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें