फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू जाइलो पेड़ से भिड़ी, दो की गई जान

Mon, 05 Oct 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर हंडिया इलाके में सोमवार शाम तेज रफ्तार में बेकाबू जाइलो सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलटकर एक ट्रक से जा भिड़ी। इस जबरदस्त हादसे में ड्राइवर की वहीं मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का इलाज हो रहा है। वे शहर से इनवर्टर की बैट्री खरीदने के बाद भदोही लौट रहे थे मगर ड्राइवर नशे में होने के चलते जाइलो पर नियंत्रण नहीं रख सका था।
विज्ञापन


सुरियावां (भदोही) के जोधापुर गांव में रहने वाले राजकुमार यादव की जाइलो गाड़ी किराए पर चलती है। चचेरा भाई राकेश यादव उनकी जाइलो चलाता थ। राकेश सोमवार को इलाहाबाद शहर में इनवर्टर की बैट्री लेने आया था। उसके साथ जोधापुर के ही रहने वाले उसके दोस्त दीपक सिंह (26) और सत्येंद्र (25) भी आए थे। शाम करीब चार बजे वे भदोही के लिए रवाना हुए। पता चला है कि रास्ते में उन तीनों ने जमकर शराब पी। शायद नशे में होने की वजह से ही राकेश स्टेयरिंग और रफ्तार पर काबू नहीं रख सका। हंडिया इलाके में जीटी रोड पर गुजरते समय चकमदा के पास जाइलो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।

 फिर गाड़ी पलटकर पास खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। पेड़ और ट्रक से टकराने की वजह से जाइलो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग भागकर गाड़ी के पास पहुंचे। गाड़ी में खून से लथपथ फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें राकेश की वहीं मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल दीपक और सत्येंद्र को पुलिस ने सीएचसी से रेफर किए जाने पर एंबुलेंस से शहर में एसआरएन अस्पताल भेजा। वहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। सत्येंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में राकेश दो भाइयों में बड़ा था। उसके तीन बेटे हैं। उसका चचेरा भाई दीपक दो भाइयों में छोटा था। साल भर पहले उसका ब्याह हुआ था। घायल सत्येंद्र का भाई उदय प्रताप इलाहाबाद में ही रहकर क्रिकेट खेलता है। इस अनहोनी की जानकारी पाकर मृतकों के परिवार के लोग रात में रोते-कलपते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें