करेली इलाके में रविवार देररात अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रॉली चालक घायल हो गया। गंभीर हालत में कॉल्विन से एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल रहा।
कौशांबी,मंझनपुर के करारी का रहने वाला मो. फारूक(70) तीन साल से करेली इलाके में एक कोयला और बिजली की दुकान पर रहकर ट्राली चलाता था। रविवार रात वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घायल फारूक को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। कॉल्विन से उसे एसआरएन रेफर अस्पताल भेज दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल था। पत्नी रोशन और बेटे इस्माइल का रोकर बुरा हाल था।