फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों से गिरे लोग, कारें भिड़ीं

Sat, 25 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धरती हिली तो सड़क पर चलने वाले भी कांप गए। लोग बाइकों से गिर गए तो चक्कर आने और दहशत में कई कारें भी टकरा गईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ। हादसे सिविल लाइंस, जार्जटाउन और अल्लापुर में हुए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले रूपेश सिंह किसी काम से पत्थर गिरजाघर की ओर जा रहे थे। वह सुभाष चौराहे से मुड़ रहे थे। उसी वक्त भूकंप आया।

चक्कर आने से वह बाइक पर संतुलन नहीं बनाए रख सके। वह बाइक से गिर गए। गनीमत रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और रफ्तार भी काफी कम थी। उनको बाएं हाथ में कुछ खरोचें ही आई हैं। भूकंप के वक्त दहशत में सुभाष चौराहे पर स्विफ्ट को सैंट्रो ने पीछे से टक्कर मार दी। जार्जटाउन के व्यापारी सैंट्रो कार से जा रहे थे। उसी वक्त भूकंप आया। उनके आगे चल रही स्विफ्ट कार के चालक ने दहशत में ब्रेक लगा दिया। उनकी सेंट्रो पीछे से जा टकराई। ऐसा ही हादसा हॉट स्टफ चौराहे पर भी हुआ। इनोवा में अल्टो ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। सीएमपी डॉट पुल के पास और अल्लापुर में लेबर चौराहे पर भी भूकंप के दौरान गाड़ियों के टकराने की खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें