फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

Wed, 15 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर बाजार और दादूपुर संपर्क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे।
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र के दादूपुर-करनाईपुर-प्रतापगढ़ संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। करीब पांच साल पहले बनी इस सड़क की हालत अब काफी जर्जर हो चुकी है। गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण महेंद्र कुमार गुप्ता और संजय कुमार पटेल ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है। एई धनीराम पटेल ने कहा कि संपर्क मार्ग पर कुछ स्थानों पर गड्ढे हैं और सड़क क्षतिग्रस्त है। इसकी जांच कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी और मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें