फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग में उपलब्ध नहीं अध्यक्ष के शैक्षणिक दस्तावेज

Fri, 14 Jul 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
यूपीपीएससी के चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रतियोगी लगातार सवाल उठा रहे हैं। एक प्रतियोगी ने आयोग से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत आयोग से अध्यक्ष के शैक्षणिक अभिलेखों के बारे में जानकारी मांगी थी। इनमें हाईस्कूल से लेकर पीएचडी तक के बारे में पूछा गया था, लेकिन आयोग की ओर से जवाब दिया गया कि अध्यक्ष के शैक्षणिक अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने आयोग से आरटीआई के तहत वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अनुरुद्ध सिंह यादव के हाईस्कूल, इंटर उत्तीर्ण करने का वर्ष, प्राप्तांक एवं मार्कशीट की छायाप्रति मांगी थी। साथ ही स्नातक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक के साथ उत्तीर्ण करने का वर्ष एवं कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय का नाम और मार्कशीट की छाया प्रति मांगी थी। इसके अलावा रक्षा विज्ञान से परास्नातक, राजनीति विज्ञान से परास्नातक एवं विधि से स्नातक करने के वर्ष, प्राप्तांक, पूर्णांक के साथ ही कॉलेज या विश्वविद्यालय के बारे में पूछा था। साथ ही मार्कशीट की छायाप्रति मांगी थी। इसके साथ ही पूछा था कि उन्होंने पीएचडी की उपाधि कितने वर्षों में धारण की, उन वर्षों की जानकारी दें।

पीएचडी किस विषय में की, यह भी बताएं। साथ ही उस शिक्षण संस्थान के बारे में भी पूछा था, जहां से अध्यक्ष ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। पीएचडी उपाधि की छायाप्रति भी मांगी गई थी। इस पर लोक सेवा आयोग की तरफ जवाब दिया गया कि जिन शैक्षणिक अभिलेखों की मांग की गई है वे आयोग कार्यालय में प्राप्त न होने के कारण संरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अभिलेखों को उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है। इस बारे में आयोग अध्यक्ष डॉ. अनुरुद्ध यादव का कहना है कि उनके नियुक्ति प्राधिकारी राज्यपाल है। शैक्षणिक दस्तावेज कार्मिक विभाग या राजभवन में होंगे। वैसे भी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है। उधर, सूचना मांगने वाले प्रतियोगी अवनीश पांडेय का दावा है कि शैक्षणिक दस्तावेजों की एक कॉपी आयोग में आती है लेकिन आयोग दस्तावेज नहीं देना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें