फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सिविल लाइंस से अलोपीबाग तक दौड़ेगी एसी डबल डेकर बस, न्यूनतम किराया 20 रुपये

Sat, 22 Aug 2026 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब शहर में मेट्रो जैसी आधुनिक यात्रा का रोमांच डबल डेकर बस में मिलेगा। यूपी रोडवेज ने हाईटेक एसी डबल डेकर बस का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। शुरुआती चरण में यह बस सिविल लाइंस से अलोपीबाग के बीच दौड़ेगी। 65 सीटों वाली इस बस में सीसीटीवी कैमरे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। खास बात यह है कि बस का किराया सिर्फ 20 से 30 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
एसी डबल डेकर बस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों को मेट्रो जैसी आधुनिक तर्ज पर डबल डेकर बस में सफर करने का रोमांच मिलेगा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने इस हाईटेक बस का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। शुरुआती चरण में बस का संचालन सिविल लाइंस से अलोपीबाग के बीच किया जाएगा। यह वातानुकूलित (एसी) डबल डेकर बस आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें कुल 65 सीटें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए बस के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी दी गई है। रोडवेज प्रशासन ने इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये तय किया है, जो आम जनता के बजट में पूरी तरह फिट बैठता है। फिलहाल मुख्यालय से केवल एक ही बस मिली है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार जल्द ही इसे नियमित रूट पर उतार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें