फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, बेली में भर्ती

Mon, 17 Apr 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा की सरकार है और आरएसएस के अनुषांगिक संगठन एबीवीपी ने फीस वृद्धि के मामले में सरकारी मशीनरी की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी के छात्र लगातार चौथे दिन रविवार को भी कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की संस्तुति पर प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने छात्र को अनशन से उठा दिया और बेली अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एबीवीपी के छात्रों ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और ड्रेस एवं कॉपी-किताब के लिए मनमानी वसूली के खिलाफ आठ अप्रैल से कलक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू किया था लेकिन प्रशासन ने स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 13 अप्रैल से छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। रविवार को भी एबीवीपी के महानगर मंत्री रिंकू पयासी और संयोजक अनुज शर्मा आमरण पर बैठे थे लेकिन अचानक अनुज की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना पाकर कर्नलगंज थाने की पुलिस अनशन स्थल पर पहुंच गई। इस बीच डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया गया। डॉक्टरों ने अनुज के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और बेली अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।

मौके पर पहुंचे एसीएम ने छात्रों को आश्वस्त किया कि सोमवार को इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों की बैठक बुलाई जाएगी और कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा लेकिन छात्र अनशन स्थल से उठने को तैयार नहीं थे। ऐसे में प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने अनुज को अनशन स्थल से जबरन उठाया और बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया। अनुज के भर्ती होने के बाद एबीवीपी के छात्र अमित श्रीवास्तव महामंत्री रिंकू पयासी के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। हालांकि अनशन पर पहले से बैठे रिंकू की हालत भी डॉक्टरों ने अस्थिर बताई है। वहीं, छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, किसी तरह का समझौता नहीं होगा। अनशन स्थल पर शिवम, शेखर, विजय प्रताप, जीतू शुक्ला, संदीप मौर्य, मनीष, अखिलेश मिश्र, अक्षय, ज्ञान शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आमरण अनशन को अभिभावकों का समर्थन
इलाहाबाद। निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी के छात्रों की से जारी आमरण अनशन का अभिभावक एकता समिति ने समर्थन किया है। समर्थन करने वालों में विजय गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, आरती केसरवानी, विनोद अग्रहरि, चंद्र प्रकाश, राजेंद्र साहू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें