फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी : प्रोफेसर सुचिता प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. विकास उपाध्यक्ष निर्वाचित

Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को एबीवीपी के काशी प्रांत के 61 वें अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अतेंद्र सिंह को प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। केपी कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में काशी प्रांत के 16 जिलों के लगभग छह सौ प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। 
विज्ञापन
Prayagraj News : केपी कम्युनिटी सेंटर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन हुआ। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर सुचिता त्रिपाठी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का काशी प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष और ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के डॉ. विकास कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

विज्ञापन

बुधवार को एबीवीपी के काशी प्रांत के 61 वें अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अतेंद्र सिंह को प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। केपी कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में काशी प्रांत के 16 जिलों के लगभग छह सौ प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। 

विज्ञापन

Prayagraj News : विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम मे मौजूद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई

एक दिवसीय प्रांत अधिवेशन के उद्धाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. हरेश प्रातप सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह नई कार्यकारिणी भी छात्र के हित के मुद्दों पर विवि और कॉलेजों में मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम में संगठन से मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें