फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली के लिए घेरा डिप्टी सीएम का आवास

विज्ञापन
ABVP activists surrounded deputy CM's resident, raised Student Union issue. - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छात्रसंघ बहाली के लिए घेरा डिप्टी सीएम का आवास
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसार्य मौर्य के आवास का घेराव किया और उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। छात्र परिषद के गठन के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि जब कर्मचारी संघ, अधिवक्ता संघ, शिक्षक संघ जैसे तमाम संघ हैं तो इविवि के छात्रसंघ पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया। आरोप लगाया कि कुलपति इविवि और कॉलेज में हुई शिक्षक भर्ती में धांधली को छिपाना चाहते हैं और नहीं चाहते हैं कि छात्रसंघ इसके खिलाफ आवाज उठाए। इसी वजह से छात्रसंघ को खत्म करने की साजिश की गई। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के छात्र नेता विष्णु कांत मिश्र ने कहा कि छात्रसंघ छात्रों के व्यक्तित्व विकास का एक साधन था, जिसे समाप्त कर इविवि प्रशासन छात्रों के मूल अधिकारों का हनन कर रहा है।
विज्ञापन

सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र नेता अंकित सिंह रुद्र ने कहा कि छात्र परिषद के विरोध में एबीवीपी की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। रुद्र एवं अन्य छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। छात्रसंघ की बहाली तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। डिप्टी सीएम के आवास के घेराव के दौरान छात्र नेता अतेंद्र सिंह, शिवम सिंह, अनुपम त्रिपाठी, स्वतंत्र सिंह, अवनीश मिश्र, मनश्या पांडेय, सचिन मिश्र, रविंद्र, विक्रांत सिंह, विवेक, अभिषेक शर्मा, अनुराग कुशवाहा, नितीश, सत्यम, हरिओम, श्रीकांत, दिव्यांशु, राहुल, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र परिषद के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
प्रयागराज। इविवि में छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने के निर्णय के विरोध में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बैनर तले छात्रों ने बृहस्पतिवार कोक कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही एसीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। एसएफआई के जिलाध्यक्ष शिवम ने कहा कि छात्रसंघा परिसर में जनतांत्रिक माहौल बनाने के लिए अति आवश्यक है। कहा कि छात्रसंघ की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। प्रदर्शन में वेदांत, विदुर, सूर्य, प्रकाश, सुदीप, सत्यम, गोविंद, राज, सुधीर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें