फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारी के चुनाव के दौरान हुए विवाद में क्रास केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे के चुनाव के दौरान हुई फायरिंग व बमबाजी में क्रास केस
विज्ञापन

दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
देल्हूपुर। मानधाता के पितईपुर में कोटे के चुनाव को लेकर हुई फायरिंग व बमबाजी के मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है। एक पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमला व दूसरे पक्ष के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

विकासखंड मानधाता के पितईपुर में बुधवार को कोटे के चुनाव के दौरान जमकर फायरिंग, बमबाजी व पथराव से इलाके में सनसनी फैल गई थी। एक पक्ष के लोगों द्वारा धार्मिक स्थल को भी निशाना बनाकर बम फेंके गए थे। ग्रामीणों की मानें तो चुनावी प्रक्रिया अंतिम दौर तक पहुंचने ही वाली थी कि उमा देवी के समर्थक विवाद करने लगे। वहां मौजूद दरोगा राम आधार व सिपाहियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन उमा पक्ष के लोग मारपीट पर अमादा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए और फायरिंग, बमबाजी के साथ ईंट पत्थर चलने लगे। इस मामले में पुलिस ने गोली लगने से घायल सहबान पुत्र रमजान की तहरीर पर राहुल यादव, दीपक पटेल, उमाकांत यादव, रमाकान्त यादव व मुन्नालाल पटेल के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी तरफ से उमादेवी पत्नी दीपक केवट की तहरीर पर साधना के पति विजय मौर्या व परवेज सहित तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा लिखा गया। थानाध्यक्ष मानधाता ने कहा कि जो तहरीर मिली है। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। नामजद आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें