फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दहेज हत्या का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दहेज हत्या के एक फरार अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार उर्फ तमन्ने को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर कंचन देवी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर मजरा राम गुलाम का पुरा की कंचन देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। राजापुर बिंधन, महेशगंज प्रतापगढ़ से आए मायके वालों ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए होलागढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से धर्मेंद्र कुमार उर्फ तमन्ने की तलाश कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में धर्मेंद्र कुमार ने हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें