फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह के साथ हुई मारपीट को लेकर आप सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2020 07:08 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। आज आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को बालसन चौराहे पर गांधी प्रतिमा के पास सांसद संजय सिंह के साथ हुई मारपीट और अभद्रता पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाथरस में दलित बेटी के साथ हुए दुष्कर्म व मौत की घटना पर आम आदमी पार्टी दिल्ली की एक टीम हाथरस भेजी गई थी। जिस टीम में राज्य सभा सांसद संजय सिंह के साथ दिल्ली की विधायक व डिप्टी स्पीकर राखी विड़ला, मंत्री राजेंद्र गौतम, अजय दत्त, विधायक व पंजाब के नेता हरिपाल सिंह चीमा शामिल थे। पीड़ित परिवार के सांत्वना में शामिल होने के उपरांत लौटते वक्त सांसद व अन्य के साथ मारपीट करने के साथ उन पर स्याही फेंकी गई।

कार्यकर्ताओं ने इस घटना का जिम्मेदार बीजेपी को ठहराया और विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अंजनि कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार डर गई है। इसलिए वह ऐसे घिनौने कृत्य करा रही है। लेकिन, आम आदमी पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। प्रदर्शन में यूथ विंग के प्रदेश सचिव श्री आकाश सिंह ज्वाला, जिला महासचिव सर्वेश यादव, प्रवक्ता इमरान खान, जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिंह, रण बहादुर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें