फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम करेगी आप

विज्ञापन
AAP UP
विज्ञापन
प्रयागराज। आम आजमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की टोपी पहनाकर की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों से विरोधियों को चौंकाया है। यूपी में मौका मिला तो पार्टी समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

शोला मार्केट में आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में गांव-गांव पार्टी की नीतियों से लोगों को परिचित कराने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। दिल्ली में दो सौ यूनिट तक फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, वर्ल्ड क्लास एजुकेशन जैसी सुविधाएं देकर पार्टी ने बड़ी लकीर खींच दी है। इसका फायदा दूसरे राज्यों में जरूर मिलेगा। इस मौके पर डॉ दयाशंकर, अल्ताफ अहमद, अंजनी मिश्रा, शिमला श्री, वंशराज दुबे, गोलू सोनकर, अंकित प्रतिहार, सर्वेश यादव, शैलेंद्र पांडेय, अनिल पाठक, वसंत लाल बागी, सुरेश तिवारी, सुनील चौधरी, आकाश सिंह, राम सुमेर कुशवाहा, रमेश चंद्र समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें