AAP Party workers celebrated it's foundation day
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को सांविधानिक मूल्यों पर चर्चा की गई। लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक दल न होकर क्रांतिकारी बदलावों का अभियान है। इसे और मजबूती के साथ आम जनता की बेहतरी के लिए चलाया जाएगा।
सुभाष चौराहे पर पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने संविधान दिवस की महत्ता पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अंजनी कुमार मिश्र, शिमला श्री, सर्वेश यादव, वसंत लाल बागी, नेहा सिंह, मसूद अख्तर, राजेंद्र पाल, संजय सिंह, राजेंद्र पाल, संजय सिंह, गोलू सोनकर, अमरेंद्र देव शाही, राजेंद्र पाल, गोलू सोनकर, मुकेश जायसवाल, इमरान खान पामेला समेत तमाम लोग उपस्थित थे।