फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में खौलते पानी की बाल्टी में गिरी मासूम की मौत

Mon, 02 Mar 2020 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पलंग पर खेल रहा तीन वर्षीय बालक उतरने के प्रयास में नीचे रखी गर्म पानी भरी बाल्टी से टकरा गया। जिससे बाल्टी का सारा गर्म पानी बच्चे के ऊपर पलट गया और बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


जसरा बाजार निवासी भाजपा नेता शंभू नाथ खरे का तीन साल का नाती विष्णु केसरवानी अपने पिता कामता केसरवानी के साथ बाल कटवाने नाई के यहां गया था। वहां से लौटने पर मां ने नहाने के लिए गर्म पानी करके रखा था। आते ही विष्णु पलंग पर चढ़कर खेलने लगा। जब वह पलंग से उतरने का प्रयास कर रहा था, उसी समय उसका पैर बाल्टी से टकरा गया।

जिसके चलते विष्णु के गिरने के बाद बाल्टी का पूरा पानी उसके ऊपर गिर गया और वह बुरी तरह झुलस गया। उसका शोर सुनकर के बगल के कमरे में काम कर रही मां वीना दौड़कर कमरे में पहुंची। परिवार के लोग उसे पास के एक नर्सिंग होम ले गए। वहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से मां बीना केसरवानी रोते-रोते बेहोश हो गई। विष्णु दो बहनों के बीच इकलौता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें