नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की उसके साथियों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
महेवा घाट निवासी राहुल कुमार शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी उसे घुमाने के बहाने सरस्वती हाईटेक सिटी के पीछे जंगल एरिया में ले गए। वहां तीन युवक और आ गए। इसके बाद पांचों ने मिलकर उसकी पिटाई कर उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नैनी थाना क्षेत्र के सरपतहिया निवासी गौरव त्रिपाठी, अंकित भारतीय, राहुल यादव, मनीष तिवारी और सुधांशु शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।