पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध, सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू
इसके बाद फोन कर अपने दो साथियों को बुलाया जिनमें से एक उसे बाइक से नवजीवन अस्पताल के पास छोड़कर भाग निकला। रास्ते में धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो उसे जान से मार देंगे। प्रकरण में देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। फाफामऊ थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने युवती के आरोपों को फर्जी बताया। यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
युवती जो घटनास्थल बता रही है, वहां तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उसे मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। उसने यह भी बताया है कि घटना के बाद आरोपी युवकों के एक दोस्त ने ही उसे ले जाकर छोड़ा। फिलहाल जांच पड़ताल कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर