सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में थाना क्षेत्र के ही एक गांव से बृहस्पतिवार को बारात आनी थी। वर और वधू पक्ष के लोग विवाह की सारी तैयारी कर चुके थे और दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी आ गए थे। इसके पहले कि लड़के वाले बारात लेकर आते लड़की वालों पता चला कि जिस युवक से वह अपनी लड़की की शादी कर रहे हैं उसके खिलाफ उसकी सगी भाभी ने चार माह पहले रेप का मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो उनके पैरोंतले से जमीन खिसक गई । उन्होंने रेप के आरोपी के साथ अपनी लड़की की शादी करने से मना कर दिया।
bride
इधर लड़की को जब पता चला तो वह उसी लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई। लड़की मानने को तैयार नहीं हुई और जान देने के इरादे से घर में लगा बिजली का तार पकड़ लिया। तार में दौड़ रहे करंट के झटके से लड़की अचेत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे हनुमानगंज के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। सूचना पर इलाकाई पुलिस अस्पताल पहुंच गई और पूछताछ करने लगी तो लड़की के परिजन पुलिस वालों से ही उलझ गए। इसके पहले कि मामला बढ़ता पुलिस वाले वापस चले गए। देर शाम लड़की की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।