फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डंपर से टकराकर दो हिस्सों में बंटा युवक का शरीर, मौत

विज्ञापन
फोटो हनुमानगंज बाजार में हुए सड़क हादसे में मृत सतीश भारतीया फाइल फोटो हादसे के बाद मौके पर जुट
विज्ञापन
सराय इनायत के हनुमानगंज बाजार में शनिवार को सुबह सड़क पार करते समय डंपर से टकराकर तरबूज विक्रेता का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ममेरे भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के चीखड़ी निवासी पुत्र रामचंद्र भारतीया के छह पुत्रों में चौथा पुत्र सतीश कुमार भारतीया (22) हनुमानगंज बाजार में पक्का तालाब के सामने तरबूज की दुकान लगाता था।
शनिवार को सुबह वह चाय पीने जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान हंडिया की ओर जा रहे डंपर से टकरा गया। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने में जुट गई है।पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई उदयराज की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें