हंडिया थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में मंगलवार देर रात बुलेट से जा रहे युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की जांघ में लगी और वह चीखता हुआ नीचे गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची जिसके बाद घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।
घटना रात 12. 00 बजे के करीब हुई। बिगहिया गांव का रहने वाला उमेश सिंह मंगलवार रात कहीं गया था। रात 12.00 बजे के करीब वह बुलेट पर सवार होकर वापस घर आ रहा था। अभी वह घर से कुछ दूर पर ही था कि तभी किसी ने उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली उसकी जांघ में लगी। गोली लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उधर फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े तो उसे लहूलुहान पड़ा देखा। सूचना दी गई तो हंडिया इस्पेक्टर सुनील सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल युवक को एसआरएन अस्पताल भेजा गया इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में भुक्तभोगी उमेश ने अपने पट्टीदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है । ये भी पता चला है है कि 1 दिन पहले उसका पटीदारों से कुछ विवाद हुआ था। जांच पड़ताल की जा रही है