प्रेमी से मिलने पहुंचे युवक को युवती के घरवालों ने चोर समझकर धुन दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। हकीकत जान कर पुलिस और ग्रामीण वापस लौट गए।
मऊआइमा में एक युवती का दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दिए। 26 फरवरी को बरात आने वाली है। बीती रात प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। किसी के घर में घुसने की आहट पर परिजनों ने चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी।