अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
पत्नी ममता ने घटना की जानकारी अपने मायके मेजा थाना क्षेत्र के ओनौर गांव निवासी पिता रामलखन पटेल और भाई शिव पटेल को दी। भाई और पिता एक झोलाछाप डॉक्टर को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मरहम पट्टी के बाद बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय सियाराम पटेल की मौत हो गई। रात करीब साढ़े 11 बजे शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव निवासी बहन नीलम व बहनोई संतोष पटेल को दी।
मंडार गांव पहुंचे बहनोई ने भूसा रखे जाने के कमरे में मृतक साले का लहूलुहान शव देखकर हतप्रभ रह गए और घटना की सूचना डायल 112 और इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर रविवार भोर चार बजे प्रभारी थाना इंचार्ज माधव प्रसाद त्रिपाठी और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। मामले में एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि मृतक के बहनोई संतोष पटेल व बेटी आराध्या की तहरीर पर पत्नी, ससुर, साला सहित चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद।