फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार सुबह करीब चार बजे पानीपुरी बेचने वाले युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। थोड़ी देर बाद पिता जब कमरे में पहुंचे तो बेटे का शव देख दंग रह गए। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौजूद जुट गए। पुलिस भी पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी अंजनी कुमार गुप्ता (26) पिता विंध्याचल गुप्ता और मां कुसुम देवी, पत्नी रीता देवी (24) के साथ रहते थे। वह कटका बैरियर पर पानीपुरी का ठेला लगाते थे। सुबह परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पिता ने बताया कि सुबह करीब चार बजे पुराने कमरे से निकलकर पास में बने नए कमरे में चला गया और वहीं फंदे ले लटककर जान दे दी।
पिता की आंख खुली तो अंजनी को खोजते हुए नए कमरे में गए। वहां अंजनी का शव फंदे से लटक रहा था। बेटे का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रोते-रोते बेसुध हो जा रही है। परिजनों के मुताबिक युवक ने आत्महत्या क्यों की है। इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें