झूंसी के मुंशी का पुरा इलाके में गमछा के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले रिंकू वर्मा की फाइ
- फोटो : Archive
मुंशी का पुरा इलाके में बुधवार की रात 30 वर्षीय रिंकू वर्मा पुत्र गणेश वर्मा कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि रिंकू वर्मा पहले झूंसी के एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय था। कुछ माह पहले उसने सहसों में क्लीनिक खोली थी। उसके बच्चे नहीं हैं। पत्नी में भी सप्ताह भर पहले किसी काम से सूरत शहर गई है। बुधवार रात रिंकू खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। भोर पांच बजे पिता और बहन ने उसे कमरे के भीतर फंदे पर लटका देखा तो सन्न रह गए। पिता और बहन ने ही शव को फंदे से उतारा। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।