मजदूरी करके लौट रहे युवक को जसरा बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गेश भारतीय (27) पुत्र कल्लू निवासी गोलहिया थाना लालापुर घूरपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर पिता के साथ काम करता था। दुर्गेश मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जसरा बाईपास पर दौना गांव के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक लहूलुहान हो गया।
मौके पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गई। जहां घायल को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। दुर्गेश की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।