उदयपुर के रेहुआ लालगंज में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
निमंत्रण से लौट रहे युवक की लटक रहे तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पातल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज राजाराम का पुरवा निवासी सुनील कुमार तिवारी (40) रविवार की रात गांव के नागेंद्र शुक्ल के यहा निकासन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज में गया था। देर रात वापस लौटते समय रास्ते में लटक रहे तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर आननफानन में सांगीपुर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके मौत की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रिया तिवारी व बेटियां श्रेया, रिया व आर्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की माली हालत खराब होने के चलते ग्रामीणों ने आश्रितों को तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
करंट लगने से मृत सुनील कुमार तिवारी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH