फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्यूशन नहीं खुद की तैयारी पर रखें भरोसा, मिलेगी सफलता

Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। छात्र-छात्राएं पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि खुद की लगन, मेहनत और तैयारी से उच्च शिखर पर पहुंच सकते हैं। ट्यूशन और कोचिंग के सहारे न बैठें। कठिन परिश्रम के बल पर हम किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपना मुकाम हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा में यूपी की टॉपर फूलपुर की महक जायसवाल ने रविवार को छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति संदेश देते हुए बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि ट्यूशन और कोचिंग का सहारा ना लेते हुए शिक्षकों का निर्देश अभिभावक और माता-पिता के आदेश का पालन करते हुए यदि स्कूल के अलावा हम पढ़ाई में 8 घंटे भी समय दे तो शिक्षा के क्षेत्र में हमें आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। टॉपर महक ने कहा कि शिक्षा का मतलब नौकरी करना ही नहीं है, बल्कि शिक्षा से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। कहा कि वह डॉक्टर बनकर दबे कुचले और असहाय लोगों की मदद करने का काम करेंगे।
विज्ञापन



टॉपर महक जायसवाल के घर पहुंचे मंत्री नंदी ने किया सम्मानित

फूलपुर। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को महक जायसवाल के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गांव की मेधावी छात्रा महक जायसवाल ने प्रयागराज ही नहीं, पूरे देश में समाज का नाम रोशन किया है। उच्च शिक्षा के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने महक जायसवाल की बहन, भाई, मां व दादी को अंग वस्त्रम व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। नगद धनराशि देकर उत्सवर्धन करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन देकर आगे की पढ़ाई के लिए आशीर्वाद दिया। मौके पर भाजपा नेता अशोक चौधरी, सुरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ राकेश केसरवानी, नीरज जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, आशीष केसरवानी, अविनाश पटेल रहे।

विधायक दीपक पटेल ने भी महक का किया सम्मान

फूलपुर विधायक दीपक पटेल अपने समर्थकों के साथ फूलपुर के बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज पूरेभुलई की टॉपर छात्रा महक जायसवाल के घर पहुंचे और उसे सम्मानित करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महक की इस सफलता से विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि प्रयागराज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें