फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी रमेश तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी उर्फ बाबा (23 वर्षीय) गाजियाबाद में रहते थे। वह बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अभिषेक की मां धर्मा देवी 31 दिसंबर को ट्रेन से गाजियाबाद गई थीं। उन्हें स्टेशन पर लेने जाने के दौरान बेटा हादसे का शिकार हो गया। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक अपने माता-पिता के साथ गाजियाबाद शहर में ही रहता था। कुछ दिन पहले मां गांव आई थी और वह वापस गाजियाबाद जा रही थीं। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें