झूंसी में रहकर शहर के विभिन्न इलाकों में अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ झूंसी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसओ झूंसी महेश मिश्र के मुताबिक मूसे मंगता, चमनगंज झूंसी का रहने वाला है। इसका एक संगठित आपराधिक गिरोह है। गिरोह का सरगना भी मूसे मंगता ही है। उसके गिरोह में राकेश यादव उर्फ गोलू निवासी चमनगंज बाजार और त्रिवेणी मंगता निवासी मतवाली बाग बजहां झूंसी भी शामिल हैं। वह लूट व छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ झूंसी और नैनी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को झूंसी पुलिस की ओर से इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।