फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोहरे में बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भोगवारा अमिलिहा गांव निवासी पवन प्रजापति (29) की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पवन मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करते थे और हाल ही में भाई की मौत की सूचना पर घर आए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पवन का छोटे भाई राम अचल 15 दिसंबर को ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पवन घर आ गया। 24 दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने गांव के मित्र मुन्नीलाल के साथ बाइक से पास के वरुणा बाजार में सामान खरीदने गया था।
सामान लेकर लौटते समय वरुणा बाजार–उग्रसेनपुर मार्ग पर मधुपुर मजरे के सामने घना कोहरा होने की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पवन को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को पवन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें