फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, पांच घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
दीपक के साथियों से पूछताछ करती प्रशासन। संवाद
विज्ञापन
साहपुर स्थित टोंस नदी के पटपर में रविवार को दोस्तों के साथ नहाने आया एक युवक गहरे पानी डूब गया। गोताखोरों और ग्रामीणों की घंटों की मेहनत के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विजौरा सिरसा निवासी दीपक निषाद (22) पुत्र मोहन लाल निषाद दोस्तों के साथ टोंस नदी के साहपुर पटपर पर नहाने आया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही कोहड़ार चौकी इंचार्ज अनुज राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
करीब पांच घंटे तक की गई खोजबीन के बाद भी दीपक का कोई सुराग नहीं लग सका। अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के चलते तलाश बंद कर दी गई।
चौकी प्रभारी अनुज राय ने बताया कि स्थानीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने के बाद खोज दोबारा शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें