फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गिट्टी लदे डंपर से टकराई बाइक, अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सारायगनी के मजरा गांव जादीपुर गांव के सामने शनिवार की देर रात गिट्टी लाद कर आ रहे डंपर से टकराए बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं, अनियंत्रित डंपर भी पलट गया।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के गमरहटा निवासी शरद यादव (37) हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। शनिवार की देर रात निमंत्रण से बाइक से लौटते समय वह ग्राम पंचायत सराय गनी के मजरा गांव जादीपुर के पास अनियंत्रित डंपर से टकरा गए। अधिवक्ता की बाइक और दोनों पैर सामने के हिस्से में फंस गया।
रात करीब दो बजे सूचना पाकर थानाध्यक्ष बहरिया मानवेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी और ग्रामीण की मदद से किसी तरह से जख्मी अधिवक्ता को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा ले गए।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। परिजन उपचार के लिए शरद यादव को ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता के दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें