जिला कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर वकील की वेशभूषा में घूम रहे युवक को अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच में पता चला कि भाई के मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी आया था।
शनिवार दोपहर हत्या के मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई थी। इस दौरान वकील की वेशभूषा में एक युवक घूम रहा था। उसने अधिवक्ता जैसा बैंड भी लगाया था पर उसकी गतिविधियों और बातचीत से विपक्षी वकीलों को शक हुआ। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर उसकी पहचान और दस्तावेज का सत्यापन किया। पता चला कि युवक अपने भाई के मुकदमे की पैरवी से जुड़े कार्य के लिए कचहरी आया था। उसके भाई पर हत्या का मामला दर्ज है, लेकिन उसकी गतिविधियों से अन्य अधिवक्तओं को इसकी जानकारी हो गई।
कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुलायम के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पूर्व अध्यक्ष व एल्डर कमेटी के सदस्य शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि जिला जज और बार एसोसिएशन अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है। ब्यूरो