फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तालाब में डूबकर युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मृतक राजेंद्र प्रसाद गौड़ की फाइल फोटो। फोटो कैप्शन: परोहनी गांव में तालाब में डूब
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बदौआ, परोहनी गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे बकरी चराने और मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूब गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परोहनी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गौड़ (23) पुत्र शुकरु गौड़ गांव स्थित तालाब किनारे बकरियां चरा रहा था। इस बीच वह मछली पकड़ने के लिए कटिया डालकर बैठा था। अचानक फिसलन भरी मिट्टी के कारण वह तालाब में गिर गया। तैरना न आने से वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन उसे खोजते हुए तालाब पर पहुंचे तो वहां कटिया आदि सामान बाहर पड़ा मिला। आशंका होने पर ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की और राजेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। युवक की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें